गर्मी के मौसम की बरसात।

वैसे तो आप सब जानते ही होंगे की अभी अप्रैल का महिना खतम होते आ रहा है। हर वर्ष इस महीने मे दिन के वक़्त तो काफी धूप होती है और रात कूलर के बगैर गुज़ारी ही नही जाती। मगर इस साल की बात कुछ अलग सी प्रतीत हो रही है। सुबह धूप होती है तो दुपहर तक हर तरफ बदल छा जाते है। और तो और जब शाम के वक़्त सुरज ढलने का समय होता है, तब बारिश आ जाती है। शाम के 7 बजे तक तो ऐसा ही माहौल रहता है। फिर होती है रात, जब सब खाना खाकर सोने जा रहे होते है, तब अचानक ही तेज़ तेज़ हवाएँ चलने लगती है, बादल गरजने लगते है। यह वातावरण मेरे हृदय को काफी भा रहा है। गर्मी के मौसम की बारिश मे मुझे अलग सा सुकूँ मिल रहा है। 😊

Comments